Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • जालन्धर का Vasal Mall बना ठगों का टिकाना

जालन्धर का Vasal Mall बना ठगों का टिकाना

पंजाब उजाला न्यूज

जालन्धर का Vasal Mall बना ठगों का टिकाना

यूरो कैन के बाद प्रोफेशनल फ़्रॉडी एजेंट सिद्धार्थ कटारिया पर 13 लाख की ठगी के आरोप, हुआ फरार, पढ़ें

जालंधर (राहुल कश्यप): होटल प्रेजिडेंट के ठीक सामने स्तिथ वासल माल में स्थित ग्लोबल इनोवेटिव इमीग्रेशन एंड प्लेसमैंट सर्विस का मालिक प्रोफेशनल फ़्रॉडी सिद्धार्थ कटारिया द्वारा ठगे गए 4 और लोग सामने आए हैं, जिनसे उसने 13.65 लाख रुपए ठग लिए हैं।
लोगों से लाखों रुपए ठग कर सिद्धार्थ कटारिया अपना अर्बन स्टेट स्थित घर बेच चुका है जबकि उसके दफ्तर में भी ताले लटक चुके हैं। पुलिस को दी शिकायत में भारती शर्मा पत्नी दीपक शर्मा निवासी जगतपुरा ने आरोप लगाए कि उसने अगस्त 2021 में कनाडा जाने के लिए सिद्धार्थ कटारिया के साथ संर्पक किया था। एजैंट ने उसे झांसा दिया कि वह उसे कनाडा में वर्क परमिट पर भेज देगा।
अगस्त 2021 को फाइल लगाने के लिए। सिद्धार्थ कटारिया ने भारती शर्मा से 75 हजार रुपए ले लिए हैं। अगले माह उसने भारती शर्मा को दफ्तर बुलाकर जॉब लैटर दिखाया और 2 लाख रुपए ऐंठ लिए। कटारिया ने उसे कहा कि वह किसी भी कीमत में कंपनी के साथ संपर्क नहीं करेंगे और अगर उनके द्वारा संर्पक किया तो उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। यह कह कर एजेंट सिद्धार्थ कटारिया ने उनसे 8 माह का समय ले लिया। समय पूरा होने पर जब भारती शर्मा ने दोबारा से सिद्धार्थ कटारिया के साथ संपर्क किया तो फाइलें पैडिंग होने का कह कर उनसे 1 साल का प्रोसैस बताया। वहीं जनवरी 2023 तक फ्रॉडी एजैंट सिद्धार्थ कटारिया लारे लगाता रहा और फिर 14 लाख रुपए और मांगने लगा। भारती शर्मा ने अपने पैसे मांगे तो उसने चैक दे दिए जो बाऊंस हो गए।
इसी तरह जगदीप शर्मा पुत्र कुंदन लाल निवासी गांव गोराया होशियारपुर के साथ भी सिद्धार्थ कटारिया ने 4.55 लाख रुपयों का फ्रॉड किया। कटारिया ने जगदीप शर्मा को उसकी पत्नी के साथ कनाडा भेजने का झांसा दिया। जगदीप ने कहा कि उसे न तो विदेश भेजा और न ही पैसे लौटाए। उसके बाद सिद्धार्थ कटारिया दफ्तर बंद करके फरार हो गया।
इसके अलावा सिद्धार्थ कटारिया पर सालौनी शर्मा और गगन सेठी निवासी रविंद्र नगर ने भी फ्रॉड के आरोप लगाए हैं। आरोपी कटारिया ने सालौनी और गगन सेठी से भी लाखों रुपए ठग लिए और फरार हो गया। इन लोगो ने सिद्धार्थ कटारिया के अर्बन स्टेट स्थित घर का पता लगवाया तो पता लगा कि वह घर बेच चुका है। हालांकि इनका एक साथी इस समय जालंधर हाईट्स में रह रहा है।
पुलिस की जांच में पता लगा कि आरोपी ने अन्य कंपनियां खोल कर भी लोगों से फ्रॉड किया हुआ है। थाना नवी बारादरी की पुलिस ने इन लोगों के बयानों पर सिद्धार्थ कटारिया खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है। सिद्धार्थ कटारिया के खिलाफ पहले से ही कई केस दर्ज हैं।