Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • (Dream success Immigration) के खिलाफ FIR दर्ज, विदेश भेजने के नाम पर 2.50 लाख रुपए की ठगी

(Dream success Immigration) के खिलाफ FIR दर्ज, विदेश भेजने के नाम पर 2.50 लाख रुपए की ठगी

पंजाब उजाला न्यूज

(Dream success Immigration) के खिलाफ FIR दर्ज, विदेश भेजने के नाम पर 2.50 लाख रुपए की ठगी

जालंधर (राहुल कश्यप) पंजाब में विदेश भेजने के नाम पर ठगी का सिलसिला जारी है। नया मामला जालंधर के Dream success Immigration से आया है। जालंधर में विदेश भेजने के नाम पर 20 लाख रुपए की ठगी की गई है। शिकायत के बाद थाना नई बारादरी में एफआईआर दर्ज की गई है।

जानकारी के मुताबिक आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर ड्रीम सक्सैस इमीग्रेशन कंस्लटैंट के एजैंट नवदीप कुमार ने 2.50 लाख रुपए की ठगी की है। शिकायत के बाद नवदीप कुमार के खिलाफ थाना नई बारादरी में एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर अर्चना शर्मा की शिकायत पर दर्ज हुई है।

आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर ठगी
जानकारी के मुताबिक गुरुनानक पुरा की रहने वाली अर्चना शर्मा पत्नी राजेश शर्मा ने एजैंट नवदीप कुमार उर्फ राजू पुत्र सुरिंद्र कुमार पर ठगी का आरोप लगाया है। अर्चना शर्मा ने बताया कि उसके बेटे को विदेश भेजने का झांसा देकर 2.50 लाख रुपए की ठगी मारी है और पैसे वापिस मांगने पर गाली-गलौच व जान से मारने की धमकियां दी गई है।

जानकारी के मुताबिक अर्चना शर्मा ने साल 2018 में अपने बेटे अनिकेत को विदेश आस्ट्रेलिया भेजना चाहती थी। जिसके चलते वह नवदीप कुमार उर्फ राजू जिसका दफ्तर ड्रीम सक्सैस इमीग्रेशन कंस्लटैंट चौथी मंजिल सिटी स्केयर, जालंधर से मिली।

नवदीप कुमार ने उसके बेटे को आस्ट्रेलिया भेजने के लिए 17 लाख रुपए का कुल खर्चा बताया और अर्चना शर्मा ने उसके झांसे में आकर उसे 2.50 लाख रुपए नकद उसके आफिस में ही दे दिए। कुछ दिन बीत जाने के बाद ठग एजैंट नवदीप कुमार ने अर्चना शर्मा को कहा कि विक्टोरिया यूनीवर्सिटी आस्ट्रेलिया से मेल आई है और आपके बेटे को जल्द ही आस्ट्रेलिया भेज दिया जाएगा। लेकिन आज तक उसके बेटे का किसी भी तरह का कोई भी वीजा नहीं आया है।

जांच पड़ताल में पाया गया कि नवदीप कुमार ने अर्चना शर्मा के बेटे को विदेश आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 2.50 हजार रुपए की ठगी मारी है और नवदीप कुमार के पास ट्रैवल एजैंटी संबंधी कोई भी राजिस्ट्र लाइसैंस नहीं है। जिसके आधार पर ड्रीम सक्सैस इमीग्रेशन कंस्लटैंट के ठग एजैंट नवदीप कुमार (राजू) के खिलाफ थाना नई बारादरी में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।