दोमोरिया पुल के पास काजी मंडी में हुई फायरिंग मामले में एक आरोपी काबू
पंजाब उजाला न्यूज
दोमोरिया पुल के पास काजी मंडी में हुई फायरिंग मामले में एक आरोपी काबू
जालन्धर: (राहुल कश्यप) जालंधर में बीती रात दोमोरिया पुल के पास काजी मंडी में हुई फायरिंग मामले में थाना रामामंडी की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि उक्त मामले में दमन कल्याण वासी किशनपुरा को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया है।
बल्कि अन्य आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है। जिक्रयोग्य है कि बीती रात शहर के काजी मंडी इलाके में फायरिंग की घटना सामने आई थी, जिसमें पता चला था कि दमन कल्याण नामक युवक ने गोलियां चलाई है जिसमे उसके अन्य दो साथी भी शामिल थे। पुलिस ने आरोपी को मानयोग अदालत में पेश कर 02 दिन का रिमांड हासिल किया है और आगे की पूछताछ की जा रही है
