जालंधर के PMG Hospital में बच्चे की मौत, जमकर हंगामा, धरने पर बैठे लोग,
पंजाब उजाला न्यूज
जालंधर के PMG Hospital में बच्चे की मौत, जमकर हंगामा, धरने पर बैठे लोग,
जालंधर (राहुल कश्यप) जालंधर के PMG अस्पताल में एक बच्चे की मौत हो गई है। बच्चे के परिवार वालों ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। बच्चे की मौत के बाद शिवसेना समेत कई संस्थाओं ने पीएमजी अस्पताल के खिलाफ सड़क पर धरना दे दिया है।
जानकारी के मुताबिक बाबू लाभ सिंह नगर के रहने वाले एक परिवार के बच्चे को निमोनिया हो गया था। उसे इलाज के लिए पीएमजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस दौरान बच्चा ठीक रहा।
परिवार वालों ने आरोप लगाया कि अस्पताल के डाक्टर ने खून चढ़ाने के लिए कहा, जबकि बच्चे को खून की जरूरत ही नहीं थी। खून चढ़ाने के बाद बच्चे की तबियत बिगड़ गई। इसके बाद बच्चे की कुछ देर में ही मौत हो गई।
मृतक बच्चे का नाम नितिन बताया जा रहा है। बच्चे की मौत के बाद भड़के परिवार वालों ने अस्पताल के बाहर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सड़क पर धरना देकर नारेबाजी हो रही है। इस संबंध में अभी तक पीएमजी अस्पताल प्रबंधन ने अपना पक्ष नहीं रखा है।
