जालंधर में हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई क्रेटा, कार के उड़ गए परखच्चे,
पंजाब उजाला न्यूज
जालंधर में हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई क्रेटा, कार के उड़ गए परखच्चे,
जालंधर (राहुल कश्यप) जालंधर में हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई क्रेटा, कार के उड़ गए परखच्चे। यह हादसा जालंधर नकोदर हाईवे पर हुआ है। बताया जा रहा है कि हादसे में एयर बैग खुल गया, जिससे कार चालकों का बचाव हो गया।
जालंधर नकोदर रोड पर खांबड़ा के पास एक शराबी युवक को बचाते बचाते क्रेटा कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। क्रेटा कार इतनी जबरदस्त तरीके से टकराई कि कार के पऱखच्चे उड़ गए।
जोरदार टक्कर के बाद क्रेटा कार के दो एयरबैग खुल गए, जिससे फ्रंट में बैठे लोगों को बचाव हो गया। इस दौरान वहां पुलिस पहुंची और ट्रक ड्राइवर व शराबी युवक को काबू किया है।
एक्सीडेंट के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जहां दो लोगों को काबू किया है, वहीं, पुलिस ने कहा कि पकड़े गए दोनों लोगों की जांच करवाई जाएगी। वहीं कार मालिक ने कहा है कि उसका बड़ा नुकसान हुआ है।
