Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • सिलेंडर में गैस कम निकलने पर हुआ हंगामा

सिलेंडर में गैस कम निकलने पर हुआ हंगामा

PUNJAB UJALA NEWS

जालंधरः सिलेंडर में गैस कम निकलने पर हुआ हंगामा

जालंधरः नगर निगम दफ्तर के पास भारी हंगामा देखने को मिला। दरअसल कर्मी से व्यक्ति ने सिलेंडर लिया। इस दौरान जब ग्राहक ने उस सिलेंडर का वजन किया तो उसमें गैस करीब 3 किलो कम निकली। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया कि पहले भी कई बार सिलेंडर कम होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कहा कि उक्त कर्मी एक सिलेंडर बेचने के 70 रुपए ज्यादा लेता है। उन्होंने कहा जब सिलेंडर का वजन करने के लिए कर्मी से कहा तो वह बहाना बनाने लगा और कहने लगा कि उसने गाड़ी में पैट्रोल डलवाने जाना है। इस दौरान पीड़ित ने कहा कि हमे वजन कम होने का शक हुआ। वहीं कर्मी गगन ने कहा कि वह एजेंसी के कर्मियों से सिलेंडर लेकर आगे ब्लैक में बेचता है। कर्मी ने कहा कि उसका ब्यूटीक का काम है, इसके साथ-साथ वह सिलेंडर रेहड़ी वालों से लेकर आगे लोगों को बेचता है। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता वजन कैसे कम निकला।