Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • पेट्रोल पंप में बदमाशों ने की लूट, साथियों को बुला कारिंदो पर किया हमला

पेट्रोल पंप में बदमाशों ने की लूट, साथियों को बुला कारिंदो पर किया हमला

PUNJAB UJALA NEWS

पंजाब: पेट्रोल पंप में बदमाशों ने की लूट, साथियों को बुला कारिंदो पर किया हमला,

लुधियानाः(राहुल कश्यप)फोकल पॉइंट में आरती स्टील के पास पैट्रोल पंप को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां बदमाशों द्वारा पंप पर देर रात लूट की गई। हालांकि लूट कितने रुपए की हुई है इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो युवक पंप पर पेट्रोल भरवाने आए थे। पैट्रोल भरवाने के बाद कर्मचारी द्वारा जब पैसे मांगे गए तो दोनों युवकों ने पैसे देने से मना कर दिया। इतने में कर्मचारियों के साथ उनके हाथापाई हो गई।

इसके बाद दोनों बाइक सवार युवकों ने अपने 5 से 7 साथियों को मौके पर बुलाया। बदमाशों ने तेजधार हथियारों और रॉड से कर्मचारियों पर हमला कर दिया। कर्मचारियों ने केबिन में छिप जान बचाने की कोशिश की। लेकिन बदमाशों ने उन्हें कैबिन से घसीट कर बाहर निकाला। बदमाशों की ये हरकत सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पंप मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।