Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • मोहल्ला अजीत नगर निवासियों ने नगर निगम दफ्तर के बाहर किया धरना प्रदर्शन

मोहल्ला अजीत नगर निवासियों ने नगर निगम दफ्तर के बाहर किया धरना प्रदर्शन

पंजाब उजाला न्यूज

मोहल्ला अजीत नगर निवासियों ने नगर निगम दफ्तर के बाहर किया धरना प्रदर्शन

जालंधर(राहुल कश्यप) अजीत नगर गली नंबर 12 नज़दीक रोशन सिंह पठा में पिछले 1 साल से लोग गंदा पानी पी रहें है जिससे डेंगू जैसी गंभीर बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ रहा है। मोहल्ला अजीत नगर निवासियों ने नगर निगम कमिश्रर के दफ्तर के बहार धरना प्रदर्शन किया। मोहल्ला निवासियों ने कहा की इस गंदे पानी की समस्या का जल्द से जल्द समाधान करवाए अगर यहां पर डेंगू जैसी गंभीर बीमारियां फैलती है तो जालंधर के नगर निगम कमिश्रर और आम आदमी पार्टी के नेता जिम्मेदार होंगे। हम नगर निगम के अधिकारियों को हर महीने सूचित करवाते हैं वो हमें आश्वासन देते हैं कि इस समस्या का समाधान जल्द होगा पर अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं हुआ। हमें आशा है कि नगर निगम कमिश्नर साहब इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान करवाएंगे। अगर इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान ना हुआ तो भगवंत मान सरकार के हर चौक चौराहे में पुतला फूंक प्रदर्शन किया जाएगा। इस मोके किशन लाल शर्मा,अमनप्रीत सिंह,जयवन्त पाण्डे,गुलशन, सुखजिंदर सिंह, राज कौर, जसप्रीत सिंह, सुखजिंदर सिंह आदि मौजूद थे।