Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • गांव कल्याणपुर में दो गुटों के बीच हुई लड़ाई में जमकर चली गोलिया।

गांव कल्याणपुर में दो गुटों के बीच हुई लड़ाई में जमकर चली गोलिया।

पंजाब उजाला न्यूज

गांव कल्याणपुर में दो गुटों के बीच हुई लड़ाई में जमकर चली गोलिया।

जालंधर (राहुल कश्यप) नकोदर के गांव कल्याणपुर में दो गुटों के बीच हुई लड़ाई में जमकर गोलियां और तेजधार हथियार चले। गोलीबारी के दौरान 1 राहगीर समेत 3 लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को देर रात सिविल अस्पताल जालंधर में पहुंचाया गया जानकारी देते हुए डीएसपी सुखपाल सिंह ने बताया कि नकोदर थाना सदर के एरिया में कल्याणपुर गांव में कोई प्लाट है, जिसे लेकर दो गुटों में आपसी तकरार गोलीबारी में बदल गई। दोनों की प्लाट पर कब्जे को लेकर पुरानी रंजिश थी। जिसमें यह सारा गोलीकांड हुआ। उन्होंने कहा कि मौके पर पुलिस पहुंच गई है। घायल लोगों की पहचान नकोदर निवासी राहुल, नवां पिंड (काला संघिया) निवासी शरणजीत और उग्गी गांव के रहने वाले हरमनबीर सिंह के रूप में हुई है इस घटना मे घायल हरमन ने कहा कि वह तो अपने रास्ते से जा रहा था तो वहां पर प्लाट के पास फायरिंग हो रही थी। इसी दौरान एक गोली उसकी बाजू में लग गई। वह तुरंत अस्पताल गया। जहां से उसे जालंधर भेज दिया गया। चिट्टी निवासी हरजिंदर सिंह ने बताया कि जब रविवार शाम दोनों पक्ष इकट्ठे हुए तो रसूलपुर के रहने वाले दिल्ली नाम के व्यक्ति, गांव सहम के रहने वाले कालू कट्टा और दिलबर, मलसियां के रहने वाले जोहना और रवि, शाहकोट निवासी शेरा और नवी के साथ 15 अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। इस मामले मे जानकारी देते हुए ​​​​​​​​​​​​​​डीएसपी सुखपाल ने बताया कि देर रात पुलिस ने मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे