Search for:
  • Home/
  • India/
  • सोनिया गांधी की किताब पर बवाल

सोनिया गांधी की किताब पर बवाल

Punjab ujala news : सोनिया गांधी के किताब ‘बिलॉन्गिंग’ पर बैन की मांग की गई है. एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवसेना ने बैन की मांग की है. शिवसेना ने आरोप लगाया कि इस किताब में वीर सावरकर और मराठी अस्मिता का अपमान किया गया है.शिवसेना नेताओं ने किताब पर बैन लगाने की मांग करते हुए किताब के पन्ने भी फाड़े हैं. शिवसेना ने पेज नंबर 201 और 447 को हटाने की भी मांग की है. शिवसेना ने आरोप लगाया है कि सोनिया गांधी की किताब में सावरकर का अपमान किया गया है. शिवसेना ने कहा, ‘वीर सावरकर को सर्टिफिकेट देने वाली सोनिया गांधी कौन होती हैं?’ शिवसेना नेता संजय निरुपम ने इस मामले में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से भी सवाल किया है. उनका कहना है कि इस मामले पर उद्धव चुप क्यों हैं?

संजय निरुपम का दावा है कि सोनिया गांधी के आत्मसंस्मरण ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ में वीर सावरकर और मराठी अस्मिता का अपमान किया गया है. संजय निरुपम ने कहा, ‘किताब में वीर सावरकर, मराठी अस्मिता का अनादर हुआ. लेकिन इसके बावजूद उद्धव ठाकरे ने किताब को स्वीकार करना चुना.’ उन्होंने कहा कि मणिशंकर अय्यर ने वीर सावरकर का अपमान किया था और उनके खिलाफ कार्रवाई की बात उठी थी तब बालासाहेब ठाकरे ने मणिशंकर अय्यर के खिलाफ प्रदर्शन किया था. उन्होंने सवाल किया कि क्या उद्धव ठाकरे भी सोनिया गांधी के खिलाफ कोई विरोध प्रदर्शन करेंगे.