भाजपा युवा मोर्चा ने हर घर तिरंगा अभियान के उपलक्ष्य में निकाली विशाल बाइक रैली ।
पंजाब उजाला न्यूज
भाजपा युवा मोर्चा ने हर घर तिरंगा अभियान के उपलक्ष्य में निकाली विशाल बाइक रैली ।
जालंधर (राहुल कश्यप) आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर देश के पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा ज़िला अध्यक्ष पंकज जुल्का की अध्यक्षता और भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा के दिशा निर्देशों अनुसार विशाल बाइक रैली भगत सिंह चौक से शुरू होकर मॉडल टाऊन जा कर समाप्त हुई।जिसमें युवा मोर्चा के सैकड़ो युवाओं ने भाग लिया।हाथों में तिरंगा लिए युवा मोर्चा के कार्यकर्ता इस यात्रा के दौरान काफी उत्साहित दिखे।वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा।इस अवसर पर श्री सुशील शर्मा ने सभी भाजपा युवा कार्यकर्ताओं को इस अभियान को उत्सव की तरह मनाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य स्वतंत्रता सेनानियों, वीर शहीदो को नमन करने और अमर शहीदों,स्वतंत्रता सेनानियो के संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद करना है।उन्होंने कहा कि युवाओं को महान शहीदो को आदर्श मान कर और उनसे प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।इस अवसर पर पंकज जुल्का ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवाओं में शहीदों और राष्ट्र के प्रति देश भक्ति व सम्मान पैदा करना है।उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत हमें शहर के हर घर पर तिरंगे को लहराना है।इसके लिये हमें सभी को एकजुट हो कर इस अभियान के बारे मे बताने के लिये लोगों के बीच जाना है।उन्होंने सभी युवा साथियों को इस अभियान का प्रचार-प्रसार करने,बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर झंडा फहराने के लिए आह्वान किया।इस अवसर पर पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया,पूर्व सीपीएस के डी भंडारी,ज़िला महामंत्री व युवा मोर्चा प्रभारी अशोक सरीन हिक्की,ज़िला प्रवक्ता ब्रजेश शर्मा,अमरजीत सिंह अमरी,वरिष्ठ भाजपा नेता किशन लाल शर्मा, संजीव शर्मा मनी, युवा मोर्चा महामंत्री सूर्या मिश्रा, हिमांशु शर्मा, वरुण दुबे हरीश कुमार, मोहित शर्मा, सुधीर अहीर,विनीश मिट्ठू ,गुरदेव संधू,तजिंदर पाल ,रोहित,विकास शारदा, साहिल भल्ला, अभिमन्यु, भारत महेंद्रू, बाबू अरोड़ा,गुरप्रीत विक्की, आर के मल्होत्रा, अमित कुमार, सूबेदार यादव आदि उपस्थित थे
