Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • थाने के बाहर छात्रों पर हमला

थाने के बाहर छात्रों पर हमला

Punjab ujala news : साहनेवाल थाने के ठीक सामने स्थित एक ढाबे पर देर रात एक्टिवा सवार बदमाशों ने छात्रों पर चाकू से हमला कर उनका iPhone-15 लूट लिया। वारदात के बाद घायल छात्र मदद के लिए थाने पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस पर भी लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

लद्दाख ट्रिप से लौट रहे थे दोस्त 
जानकारी के अनुसार ग्वालियर निवासी रवि गुज्जर, जो BBA का छात्र है, अपने तीन दोस्तों के साथ लद्दाख ट्रिप से लौट रहा था। 9 मई की रात करीब 1:30 बजे वे साहनेवाल थाने के पास एक ढाबे पर रुके हुए थे। इसी दौरान एक्टिवा पर आए दो युवक रास्ता पूछने के बहाने उनके पास पहुंचे। बातचीत के दौरान जैसे ही उन्हें पता चला कि छात्र बाहरी राज्य से हैं, उन्होंने चाकू निकाल लिया और पैसों की मांग करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने रवि का iPhone-15 छीन लिया। जब रवि ने फोन का पासवर्ड बताने से मना किया तो बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद रवि और उसका दोस्त रोहित भागकर कुछ दूरी पर स्थित साहनेवाल थाने पहुंचे और ड्यूटी पर मौजूद नाइट मुंशी से मदद की गुहार लगाई। पीड़ितों का आरोप है कि पुलिसकर्मी ने मौके पर जाने से इनकार कर दिया और कहा कि इलाके में ऐसी घटनाएं आम हैं। घायल छात्र बाद में खुद सिविल अस्पताल पहुंचा, जहां उसका इलाज करवाया गया। वहीं संबंधित पुलिसकर्मी का कहना है कि उसकी ड्यूटी थाने के अंदर थी, इसलिए वह बाहर नहीं जा सका। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।