आज का राशिफल- 11 मई 2026
Punjab ujala news : मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज नौकरीपेशा जातकों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में कोई नई उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। व्यापार करने वालों को ड्रीम ऑफर आ सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सतर्क रहेगा।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। बेरोज़गारों को आज कहीं काम मिल सकता है। प्रेमी से किसी बात पर बहस हो सकती है। ऑफिस में बॉस आपके काम की तारीफ कर सकते हैं।आर्थिक लाभ संभव है। आज कामकाज के चलते थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। दोस्तों के साथ मौज मस्ती का प्लान बन सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। माता-पिता के साथ कहीं दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत सही रहेगी।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। साझेदारी के व्यापार में आपको लाभ देखने को मिल सकता है। अगर कोई बात मन को परेशान कर रही है तो उसे जीवनसाथी के साथ साझा कर सकते हैं, मन हल्का होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को फोकस करने की ज़रूरत है। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आईटी और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेम संबंधों में विवाद से बचें। पैसों के लेन-देन में सोच-समझकर ही निर्णय लें। बाहर के खाने से परहेज़ रखें, पेट की समस्या हो सकती है।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का सहयोग मिल सकता है। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले में पिता से सहायता ले सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। बिज़नेस करने वालों को धन लाभ हो सकता है। बच्चों को मिली सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि रखने वालों को सम्मान मिल सकता है। आज हल्का बुखार महसूस हो सकता है, सेहत का ख्याल रखें।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए संतोषजनक रहेगा। लंबे समय से चल रही परेशानी से राहत मिल सकती है। आज प्रेमी के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। युवा खुद का काम शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। सेहत सही रहेगी।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। अचानक मेहमानों का आगमन हो सकता है। घर के बुजुर्गों से कहासुनी होने की संभावना है। कार्यस्थल पर माहौल हल्का-फुल्का रहेगा। खानपान का ध्यान रखें, पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। युवाओं को अपने करियर पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। रिश्तों में थोड़ी दूरी आ सकती है। पुराने मित्रों से अचानक मुलाकात हो सकती है। हल्का बुखार परेशान कर सकता है।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। पढ़ाई और नौकरी साथ कर रहे लोगों को संतुलन बनाए रखना होगा। व्यापार में भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोग काम के दबाव में रह सकते हैं। कपड़े के व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों की पढ़ाई से जुड़ी परेशानियां कम होंगी। सिरदर्द की समस्या हो सकती है।
