Search for:
  • Home/
  • India/
  • बढ़ गई गैस स‍िलेंडर की कीमत?

बढ़ गई गैस स‍िलेंडर की कीमत?

Punjab ujala news : श्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच छिड़ी जंग का सीधा असर अब आपकी जेब और रसोई के बजट पर दिखने लगा है। आज, 7 मई को भले ही घरेलू रसोई गैस के दाम शांत हैं, लेकिन कमर्शियल गैस की कीमतों में लगी आग से रेस्टोरेंट और ढाबों का जायका बिगड़ गया है। वैश्विक उथल-पुथल के बीच सरकार ने गैस की किल्लत को लेकर बड़ा बयान भी जारी किया है। आइए आसान शब्दों में समझते हैं इस संकट का पूरा गणित।

28 अप्रैल को जंग शुरू होने के बाद से कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में यह तीसरी बड़ी बढ़ोतरी है। 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल सिलेंडर ₹993 महंगा होकर अब ₹3,071.50 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। होटल, रेस्टोरेंट और कैफे मालिकों के लिए अब बिजनेस चलाना और महंगा हो गया है।

जो छोटा 5 किलो का FTL (मार्केट रेट) सिलेंडर पहले ₹549 में मिलता था, वह अब सीधे ₹810.50 का हो गया है। अब यह छोटा 5 किलो का सिलेंडर, घरों में इस्तेमाल होने वाले बड़े 14.2 किलो वाले सिलेंडर (₹913) की कीमत के बिल्कुल करीब पहुंच गया है।

आम घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम के घरेलू सिलेंडर की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। आखिरी बार 7 मार्च को इसके दाम ₹60 बढ़ाए गए थे, जिसके बाद दिल्ली में इसकी कीमत ₹913 बनी हुई है।

पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा है कि जंग के कारण आयात (Imports) प्रभावित जरूर हुआ है, लेकिन सरकार घरेलू ग्राहकों को 100% गैस सप्लाई सुनिश्चित कर रही है। कमर्शियल गैस की 70% सप्लाई को सुचारू रूप से बनाए रखा जा रहा है। इसलिए अफवाहों पर ध्यान न दें और पैनिक बुकिंग न करें।

सप्लाई चैन को मजबूत रखने के लिए पिछले दो दिनों में सरकारी तेल कंपनियों ने लगभग 15,900 टन कमर्शियल एलपीजी, 876 टन ऑटो एलपीजी और 1.20 लाख से अधिक छोटे (5 किलो वाले) सिलेंडर बेचे हैं।

आज आपके शहर में कया है घरेलू और कमर्श‍ियल गैस स‍िलेंडर का भाव

नई दिल्ली ₹913.00 | ₹3,071.50 कोलकाता ₹939.00 | ₹3,202.00 मुंबई ₹912.50 | ₹3,024.00 चेन्नई ₹928.50 | ₹3,237.00 गुड़गांव ₹921.50 | ₹3,088.00 नोएडा ₹910.50 | ₹3,071.50 बेंगलुरु ₹915.50 | ₹3,152.00 भुवनेश्वर ₹939.00 | ₹3,238.00 चंडीगढ़ ₹922.50 | ₹3,092.50 हैदराबाद ₹965.00 | ₹3,315.00 जयपुर ₹916.50 | ₹3,099.00 लखनऊ ₹950.50 | ₹3,194.00 पटना ₹1,002.50 | ₹3,346.50 तिरुवनंतपुरम ₹922.00 | ₹3,106.00