जालंधर के विकास और पंजाब की तरक्की खुशहाली के लिए भाजपा जरूरी : अर्जुन राम मेघवाल
पंजाब उजाला न्यूज
जालंधर के विकास और पंजाब की तरक्की खुशहाली के लिए भाजपा जरूरी : अर्जुन राम मेघवाल
भाजपा जालंधर लोकसभा की रैली में उमड़ा जनसैलाब, भारी संख्या में महिलाएं, नौजवान और व्यापारी हुए शामिल।
जालंधर के बड़े व्यापारी नेता रविंदर धीर को केंद्रीय मंत्री ने करवाया भाजपा में शामिल।
जालंधर (राहुल कश्यप): मोदी सरकार के नौ साल बेमिसाल के तहत पंजाब भाजपा ने राज्य की जनता को केंद्र की भाजपा सरकार के 9 वर्ष के सेवा शासन और गरीब कल्याण की उपलब्धियों से अवगत कराने के उद्देश्य को लेकर भाजपा जालंधर शहरी के जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में स्थानीय साईं दास स्कूल की ग्राउंड मे विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल विशेष रुप से उपस्थित हुए। उनके साथ प्रदेश महामंत्री एवं जोनल इंचार्ज जीवन गुप्ता, प्रदेश महामंत्री राजेश बाघा और विक्रमजीत सिंह चीमा, इंदर इकबाल सिंह अटवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व संसदीय सचिव कृष्णदेव भंडारी, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर, प्रदेश सचिव अनिल सच्चर, भाजपा जिला जालंधर शहरी के प्रभारी पुष्पेंद्र सिंगल, पूर्व एमएलए सरबजीत सिंह मक्कड़, पूर्व सीपीएस अविनाश चंद्र, जिला जालंधर देहाती साउथ अध्यक्ष पंकज ढींगरा, जिला जालंधर देहाती नार्थ अध्यक्ष रंजीत पवार, भाजपा देहाती प्रभारी संजीव मिन्हास, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमन पब्बी औऱ विनोद शर्मा, पूर्व देहाती अध्यक्ष अमरजीत सिंह अमरी, प्रदेश सोशल मीडिया इंचार्ज राकेश गोयल, पुनीत शुक्ला, किट्टू ग्रेवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा सनी शर्मा, रैली इंचार्ज मनोज अग्रवाल, जिला महामंत्री राजेश कपूर, अशोक सरीन हिक्की, अमरजीत सिंह गोल्डी, राजीव ढींगरा, भगवंत प्रभाकर, नरेंद्र पाल सिंह चंदी, शम्मी कुमार, गौरव महे भी उपस्थित थे