पंजाब में बाढ़ जैसे हालात से हुए नुक्सान की भरपाई को लेकर एसडीएम को दिया मांग पत्र : दीपक शर्मा मोना, जगजीत सिंह कम्बोज
पंजाब उजाला न्यूज
पंजाब में बाढ़ जैसे हालात से हुए नुक्सान की भरपाई को लेकर एसडीएम को दिया मांग पत्र : दीपक शर्मा मोना, जगजीत सिंह कम्बोज
जालंधर (राहुल कश्यप) पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी जालंधर शहरी की तरफ से पंजाब प्रधान अमरिंदर सिंह राजा बडिग के आदेशानुसार पंजाब में बाढ़ जैसे हालात से हुए नुक्सान की भरपाई को लेकर एस डी एम को मांग पत्र दिया गया इस मौके पर ब्लॉक प्रधान 1 दीपक शर्मा मोना, ब्लॉक प्रधान 2 जगजीत सिंह कम्बोज ने कहा कि पिछले दिनों हुई बरसात से 5 लाख एकड़ फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई है। जिसके कारण किसानों का भारी नुकसान हुआ है। इस नुकसान की भरपाई के लिए सरकार को कम से कम 50 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा देना चाहिए। वहीं जिन लोगों के घर टूट गए है उनको 5 लाख रुपए की सहायता देनी चाहिए।इस दौरान इस हादसों में घायल हुए लोगों के परिजनों को 5 लाख प्रति व्यक्ति के हिसाब से मुआवजा देना चाहिए, वहीं जिन घरों में इस घटना से किसी मुखिया की मौत हुई है उनके परिजनों को 10 लाख रुपए के हिसाब से मुआवजा दिया जाना चाहिए। इसी तरह जिन दुकानदारों का नुकसान हुआ है उन्हें 2 लाख रुपए के हिसाब से मुआवजा दिया जाना चाहिए। जबकि जिन किसानों के पशु इस घटना में मर गए है उनके मालिकों को 50 हजार रुपए मुआवजा दिया जाना चाहिए।उन रुपयों को जल्द से जल्द उन लोगो के नुकसान का मुआयना करके जो कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से आते हैं और जिनका घरेलू और व्यापारिक नुकसान हुआ है उन सभी का मुयायना कर जल्द से जल्द उनको उनका बनता मुआवजा दिया जाए अभी तक पंजाब सरकार ने बाढ़ ग्रस्त हुए लोगों को एक फूटी कौड़ी तक नहीं दी अगर जल्द ही बाढ़ ग्रस्त लोगों की भरपाई ना की गई तो कांग्रेस पार्टी जिला स्तर पर आंदोलन करेगी
