Search for:
  • Home/
  • Punjab/
  • पंजाब के बड़े हिस्से में भारी बारिश की चेतावनी

पंजाब के बड़े हिस्से में भारी बारिश की चेतावनी

Punjab ujala news : पंजाब के कई जिलों में आज मौसम में बड़े बदलाव के आसार हैं। मौसम विभाग द्वारा आज राज्य के बड़े हिस्से में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके तहत होशियारपुर, रूपनगर, पठानकोट, शहीद भगत सिंह नगर, फतेहगढ़ साहिब और लुधियाना भारी बारिश की संभावना है।वहीं पंजाब के कई इलाकों में बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही जालंधर, कपूरथला, एस.ए.एस. नगर, नवांशहर और अमृतसर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।