दीनानाथ प्रधान की मेहनत रंग लाई, MLA रमन अरोड़ा ने 38 लाख के कामों का किया उद्घाटन, 15 साल बाद होगी गलियां पक्कीएकता नगर में गली के काम का उद्घाटन करते विधायक रमन अरोड़ा व अन्य
पंजाब उजाला न्यूज
दीनानाथ प्रधान की मेहनत रंग लाई, MLA रमन अरोड़ा ने 38 लाख के कामों का किया उद्घाटन, 15 साल बाद होगी गलियां पक्की
एकता नगर में गली के काम का उद्घाटन करते विधायक रमन अरोड़ा व अन्य
जालन्धर (राहुल कश्यप) जालंधर सैंट्रल के वार्ड-16 में आज दीनानाथ प्रधान की मेहनत रंग लाई। पिछले 15 साल से जिस सड़क को कोई बनवा नहीं रहा था, उस सड़क को दीनानाथ प्रधान की मांग पर विधायक रमन अरोड़ा ने आज काम शुरू करवा दिया। जिससे मोहल्ले के लोगों ने दीनानाथ प्रधान और विधायक रमन अरोड़ा का धन्यवाद किया।
वार्ड-16 के AAP नेता दीनानाथ प्रधान ने बताया कि एकता नगर की 4 और गुरुनानकपुरा वेस्ट की 3 गलियों का पिछले 15 सालों से कोई सुध नहीं ले रहा था। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद इन सड़कों को बनवाने के लिए जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा से गुजारिश की गई। जिस पर विधायक ने एस्टीमेट बनवाकर टैंडर लगवा दिया।
दीनानाथ प्रधान ने बताया कि इन गलियों के लिए विधायक रमन अरोड़ा ने नगर निगम से प्राथमिकता के आधार पर 38 लाख का टेंडर लगवा कर आज काम शुरू करवा दिया। आज विधायक रमन अरोड़ा ने एकता नगर में बुजुर्ग महिला के हाथों रिबन कटवा कर गलियों के निर्माण काम शुरू करवाया।
विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि सैंट्रल हलके में कोई भी गली और सड़क कच्ची और खराब नहीं रहने देंगे। उन्होंने कहा कि सभी गलियां और सड़कें पक्की होंगी। उन्होंने कहा कि दीनानाथ प्रधान लगातार अपने वार्ड की समस्याओं का हल करवा रहे हैं। आने वाले दिनों में इस वार्ड में कई तरह के अन्य काम भी शुरू होंगे।
इस मौके पर हरीश कुमार (राजू), कुलवंत सिंह, अवतार सिंह, नरेश ठाकुर, लगन देव, कृष्ण चंद, ज्ञान परधान, दीवान चंद, गुरुमीत सिंह, साहब सिंह, संजू, रवि नानू, सुखदेव सिंह, सुभाष कुमार, कुलदीप सिंह, राम सिंह, रणजीत सिंह, रामपाल बाबा, राणा जी, दविंदर सिंह आदि मौजूद थे।
