विवादों में पंजाबी सिंगर Jazzy B
पंजाबी सिंगर जैजी बी विवाद में घिर गए है। जानकारी के अनुसार जैजी बी अन्य दो अन्य पंजाबी सिंगरों चन्नी नट्टन और इंद्रपाल मोगा के साथ ब्रिटिश कोलंबिया विधानसभा पहुंचे और यहां उन्होंने नेताओं के साथ लंच किया। इसके बाद वहां फोटो भी खिंचवाई। इसे लेकर अब विवाद शुरू हो गया है। जानकारी के अनुसार जैजी बी ने खुद 28 मई को ब्रिटिश कोलंबिया विधानसभा के दौरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसके बाद ब्रिटिश कोलंबिया के विधायकों ने इसका विरोध किया और कहा कि ये विधानसभा का अपमान है। इसके साथ ही उन्हें खालिस्तान समर्थक भी कहा गया। आपको बता दें कि इससे पहले भी जैजी बी विवादों में रह चुके है।
