Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • Punjab : AAP नेता और उसके साथी पर Firing

Punjab : AAP नेता और उसके साथी पर Firing

मोगा ज़िले के ऐतिहासिक गांव बिलासपुर में दो मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर दो व्यक्तियों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार, आम आदमी पार्टी की ओर से सरपंची का चुनाव लड़ चुके स्पोट्र्स क्लब प्रधान गुरमीत सिंह उर्फ गीता और उसका साथी अमनदीप सिंह अमना गांव बिलासपुर के बस स्टैंड पर खड़े थे, तभी दो हथियारबंद मोटरसाइकिल सवार आए और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। फायरिंग में घायल गुरमीत सिंह गीता को मोगा के मैडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि अमनदीप सिंह अमना को हालत गंभीर होने के चलते डीएमसी लुधियाना रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई।