जालंधर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा के घर विजिलेंस की रेड
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा के घर विजिलेंस रेड कराई है। विधायक पर आरोप है कि जालंधर नगर निगम के जरिए उन्होंने लोगों को नोटिस भिजवाए और फिर रुपए लेकर नोटिसों को रफा-दफा करा दिया। इस मामले में FIR भी दर्ज की जा चुकी है।अरोड़ा पर एक्शन की तैयारी पहले ही शुरू हो चुकी थी। कुछ दिन पहले ही रमन अरोड़ा की सिक्योरिटी वापस ले ली गई थी। AAP नेता एवं सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन ने कहा कि हमें जानकारी मिली है कि रमन अरोड़ा को अरेस्ट कर लिया गया है। हालांकि सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि अभी अरेस्ट नहीं किया है।
