आदमपुर एयरपोर्ट से शुरू होगी ये नई Flight
Punjab ujala news : आदमपुर एयरपोर्ट से जून महीने से मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट शुरू होने जा रही है। इस नई कनैक्टिविटी की शुरुआत के सिलसिले में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और इंडिगो एयरलाइंस के अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर पहुंचकर तैयारी का जायजा लिया और एक दूसरे का स्वागत किया।
फ्लाइट का शैड्यूल
मुंबई से आदमपुरः दोपहर 2.30 बजे प्रस्थान, शाम 4.30 बजे आगमन
आदमपुर से मुंबईः शाम 5 बजे प्रस्थान, रात 7.30 बजे आगमन
