Search for:
  • Home/
  • Haryana/
  • पंजाब के इन 9 गांवों की जमीन का भी होगा अधिग्रहण

पंजाब के इन 9 गांवों की जमीन का भी होगा अधिग्रहण

Punjab ujala news : हरियाणा-पंजाब में सड़क निर्माण का काम तेजी से चल रहा है. दोनों राज्यों में कई राजमार्गों का निर्माण किया गया है और कई सड़कें अभी भी निर्माणाधीन हैं। ऐसे में हरियाणा से पंजाब के कई शहरों और दूसरे राज्यों में जाना आसान हो गया है.हरियाणा के अंबाला में भी रिंग रोड (अंबाला रिंग रोड) बनाने का काम चल रहा है. इसलिए पंजाब के गांवों की जमीन का भी अधिग्रहण किया जाएगा. यह रिंग रोड 40 किमी लंबी होगी, जिससे राज्य के महत्वपूर्ण शहरों के साथ-साथ कई अन्य राज्यों तक जाना आसान हो जाएगा. इसके निर्माण के लिए किसानों से जमीन अधिग्रहण का काम चल रहा है।यह रिंग रोड अंबाला छावनी से होकर गुजरने वाली है. रिंग रोड बनाने के लिए किसानों से 600 एकड़ जमीन अधिग्रहीत की गई है। इस सड़क पर दो रेलवे ओवरब्रिज और 3 फ्लाईओवर भी बनने जा रहे हैं. ये रिंग रोड 5 नेशनल हाईवे से जुड़ने जा रहा है.