दिल्ली पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़
Punjab ujala news : दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और बदमाशों के बीच मंगलवार तड़के महरौली इलाके में मुठभेड़ हुई। पुलिस ने मेरठ के सबसे बड़ा ऑटो लिफ्टर सलमान को दबोचा है, जिस पर 50 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। इसके तीन और साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एनकाउंटर में कुल 5 राउंड गोलियां चलीं, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने चारों को घेरकर दबोचा।
