Search for:
  • Home/
  • India/
  • दुर्गा अष्टमी पर देशभर में उमड़ा आस्था का सैलाब

दुर्गा अष्टमी पर देशभर में उमड़ा आस्था का सैलाब

Punjab ujala news : दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर देशभर में भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। विभिन्न राज्यों के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जहां लोग मां दुर्गा के दर्शन और पूजन के लिए उमड़े हैं। विशेष पूजा-अर्चना और हवन का आयोजन हो रहा है, जिसमें भक्तजन पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ भाग ले रहे हैं।पंचकूला स्थित माता मनसा देवी मंदिर, जम्मू के वैष्णो देवी मंदिर सहित प्रमुख सिद्धपीठों में भक्त मां के दर्शन के लिए सुबह से लाइनों में लगे हैं। दुर्गा अष्टमी के मौके पर कंजक पूजन की भी विशेष परंपरा निभाई जा रही है। घर-घर में छोटी-छोटी कन्याओं को ‘कंजक’ के रूप में देवी का स्वरूप मानकर पूजन किया जा रहा है।कन्याओं को विशेष रूप से भोजन कराया जा रहा है, जिसमें हलवा, पूड़ी, चने आदि शामिल होते हैं। इसके बाद उन्हें उपहार और आशीर्वाद के साथ विदा किया जाता है। इस पूजा को लेकर बच्चों और बड़ों में समान रूप से उत्साह देखा जा रहा है।