Search for:
  • Home/
  • Punjab/
  • पंजाब CM भगवंत मान ने जताया शोक

पंजाब CM भगवंत मान ने जताया शोक

Punjab ujala news : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रतन टाटा के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट किया कि उद्योग जगत के महानायक और भारत-दुनिया के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा के निधन की ख़बर बेहद दुखद है। उद्योग क्षेत्र के अलावा रतन टाटा ने समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और उनके परिवार एवं प्रशंसकों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें।