Punjab ujala news : अक्टूबर महीने में त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है. इसमें हिंदू धर्म के कई प्रमुख त्योहार शामिल हैं। जिसमें नवरात्रि, दुर्गा पूजा, करवा चौथ त्योहार मनाए जाएंगे. महान लोगों का जन्मदिन भी इसी महीने में होता है. दिवाली इस महीने के अंत में है. ऐसे में सरकारी दफ्तरों, बैंकों और स्कूलों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा.
12 अक्टूबर शनिवार को विजयादशमी पर्व पर अवकाश है। इस दिन सभी सरकारी कार्यालयों, बैंकों, स्कूलों आदि में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। राज्य सरकार ने 17 अक्टूबर को महर्षि वाल्मिकी जयंती के मौके पर छुट्टी की घोषणा की है. इस अवसर पर सभी स्कूल, कार्यालय बंद रहेंगे.