आज जम्मू कश्मीर में हाई अलर्ट
Punjab ujala news : जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के 5 साल आज पूरे हुए हैं। भाजपा इस मौके पर जम्मू-कश्मीर में स्पेशल उत्सव आयोजित कर रही है। 5 अगस्त से 15 सितंबर तक समारोह चलेगा। इस दौरान किसी प्रकार की अनहोनी टालने के लिए आज जम्मू और श्रीनगर से अमरनाथ यात्रियों का जत्था नहीं जाएगा। आतंकी हमले की आशंका के मद्देनजर जम्मू-श्रीनगर हाईवे समेत कश्मीर में सुरक्षा बलों के काफिले की रवानगी पर भी रोक लगा दी गई है। रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) हाईवे और अन्य सड़कों पर तैनात रहेगी।
