Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • जालंधर बस स्टैंड के पास अब लगेगा संडे बाजार

जालंधर बस स्टैंड के पास अब लगेगा संडे बाजार

पंजाब उजाला न्यूज

जालंधर बस स्टैंड के पास अब लगेगा संडे बाजार

जालंधर(राहुल कश्यप)जालंधर भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) पर लगने वाला संडे बाजार अब वाल्मीकि चौक से शिफ्ट होकर बस स्टैंड के नजदीक लगा करेगा। बीते कल पुलिस ने अनाऊंसमेंट कर संडे बाजार को पीछे हटवाया, इसके साथ में अनाऊंसमेंट कर चेतावनी भी दी कि अगर कोई भी फड़ी या रेहड़ी सड़क/फुटपाथ पर आई तो उसे 20 हजार जुर्माना किया जाएगा।
पुलिस कमिश्नर समेत ए.डी.सी.पी. ट्रैफिक कंवलप्रीत सिंह चाहल शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए लगातार कुछ दिनों से शहर की सड़कों व फुटपाथों से कब्जे क्लीन करवाने में जुटे हुए हैं। हालांकि सड़कों व फुटपाथों से कब्जे हटाने का काम शहर भर में किया जा रहा है लेकिन संडे बाजार पर पुलिस की पैनी नजर है।