Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • भारत पर लगे पन्नू मर्डर प्लॉट में पीएम नरेंद्र मोदी का पहली बार बयान, कहा- कोई हमें जानकारी देता है तो उस पर गौर करेंगे

भारत पर लगे पन्नू मर्डर प्लॉट में पीएम नरेंद्र मोदी का पहली बार बयान, कहा- कोई हमें जानकारी देता है तो उस पर गौर करेंगे

PUNJAB UJALA NEWS

भारत पर लगे पन्नू मर्डर प्लॉट में पीएम नरेंद्र मोदी का पहली बार बयान, कहा- कोई हमें जानकारी देता है तो उस पर गौर करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिख फॉर जस्टिस प्रमुख गुरपतवंत पन्नू मर्डर प्लॉट पर भारत पर लगाए आरोपों पर बयान दिया है। पीएम मोदी ने अमेरिका व कनाडा में होने वाली भारत विरोधी गतिविधियों का जिक्र किया है। नवंबर में ही अमेरिका न्याय विभाग ने भारत के सेवारत अधिकारी निखिल गुप्ता पर पन्नू की हत्या करने का आरोप लगाया था।
अगर हमें कोई जानकारी दे तो हम उस पर गौर करेंगे
भारत सरकार के एक अधिकारी पर गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के अमेरिकी आरोपों पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा अगर कोई हमें जानकारी देता है तो हम निश्चित रूप से उस पर गौर करेंगे।
पन्नू के मर्डर मुद्दे पर भारत अमेरिका रिश्तों पर भी असर पड़ सकता है। इस सवाल के जवाब में प्रधानमंत्री ने फाइनेंशियल टाइम्स से कहा कि इस रिश्ते को मजबूत करने के लिए दोनों तरफ से व्यापक समर्थन है, जो एक मैच्योर और सटेबल पार्टनर्शिप का संकेत देता है। मुझे नहीं लगता कि कुछ घटनाओं को दोनों देशों के डिपलोमेटस के संबंधों से जोड़ना सही है।
नवंबर महीने ही अमेरिकी न्याय विभाग ने एक अभियोग खोला था जिसमें भारत सरकार के एक सेवारत अधिकारी पर चेक गणराज्य की जेल में बंद निखिल गुप्ता के जरिए पन्नू की हत्या करने की कोशिश का आरोप लगाया गया था। उन्होंने दावा किया कि गुप्ता ने एक हिटमैन को काम पर रखा था जो अमेरिकी कानून प्रवर्तन के लिए एक अंडरकवर एजेंट निकला।
इस आरोप के जवाब में भारत ने स्वीकार किया कि उसे अमेरिका से इनपुट प्राप्त हुए हैं और इस मुद्दे की जांच के लिए एक हाई लेवल इन्वेस्टिगेशन कमेटी के गठन की घोषणा की है।