Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • जालंधर आ रही कार बेकाबू होकर नहर में गिरी, दो लोगों की मौत, दो घायल

जालंधर आ रही कार बेकाबू होकर नहर में गिरी, दो लोगों की मौत, दो घायल

पंजाब उजाला न्यूज

जालंधर आ रही कार बेकाबू होकर नहर में गिरी, दो लोगों की मौत, दो घायल

फगवाड़ा(राहुल कश्यप)फगवाड़ा में एक कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इस दौरान एक महिला और एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलते ही नाके पर खड़े पुलिसकर्मी तुरंत नहर में कूद गए और कार सवार बाकी लोगों को बचा लिया। वहीं मृतकों की पहचान इंद्रजीत सिंह और पुरूषोतम कौर के रूप में हुई है।
डिवाइडर से टकरा नहर में गिरी गाड़ी
इंद्रजीत सिंह अपनी पत्नी हरप्रीत कौर, बेटे गुरबाज सिंह और चाची पुरूषोतम कौर के साथ जालंधर जा रहे थे। लेकिन फगवाड़ा के पास इंद्रजीत सिंह को घबराहट होने लगी और इतने में उनकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा नहर में जा गिरी।
नहर में छलांग लगाकर दो को बचाया
हालांकि मौके पर नाके पर खड़े पुलिस कर्मियों ने नहर में कूदकर हरप्रीत कौर, उसके बेटे गुरबाज सिंह को बचा लिया और अस्पताल लेगए। फिलहाल पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दे आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है ।