अमृतसर के जंडियाला गुरु में बड़ा एनकाउंटर, 4 मर्डर केस में वांटेड गैंगस्टर अमृतपाल की मौत
Punjab ujala news
अमृतसर के जंडियाला गुरु में बड़ा एनकाउंटर, 4 मर्डर केस में वांटेड गैंगस्टर अमृतपाल की मौत
अमृतसर के जंडियाला गुरु में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दोनों तरफ से फायरिंग हुई। इस मुठभेड़ के दौरान मशहूर गैंगस्टर अमृतपाल अमरी मारा गया और एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं आपको बता दें कि गैंगस्टर का नाम पुलिस की वांटेड लिस्ट में शामिल था।
पुलिस गैंगस्टर को नशे की रिकवरी के लिए गाड़ी में लेकर जा रही थी। इसी बीच गैंगस्टर ने हथकड़ी सहित भागने की कोशिश करते हुए पुलिस की गन से फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान जवाबी फायर पुलिस ने किए तो गैंगस्टर अमृतपाल अमरी मारा गया। अमृतपाल अमरी नशा सप्लाई करता था, जो काफी समय से पुलिस की तालाश में था।
मृतक गैंगस्टर अमृतपाल जंडियाला गुरु के भगवां गांव का रहने वाला है। उसकी उम्र लगभग 23 साल बताई जा रही है। SSP ने बताया कि अमृतपाल को कल गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद अमरी ने पुलिस को बताया कि उसने नहर के किनारे 2 हेरोइन छुपा रखी है। जिसके बाद पुलिस टीम हेरोइन की रिकवरी के लिए वहां गई हुई थी। लेकिन उसने हेरोइन निकालने के बहाने वहां रखे पिस्टल से पुलिस पर फायरिंग कर दी। फिर वह हथकड़ी समेत ही भागने लगा। वहीं उसकी गोली से 2 पुलिस कर्मी जख्मी हो गए। जिसके बाद जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली से अमृतपाल की मौत हो गई।
पुलिस ने चाइनीज पिस्टल बरामद किया
पुलिस ने बताया गैंगस्टर के फायरिंग में इस्तेमाल किए 0.30 बोर के चाइनीज पिस्टल को बरामद कर लिया गया है। फिलहाल यह किस गैंग से जुड़ा था, इसके बारे में जांच की जा रही है। वहीं इस मुठभेड़ में घायल पुलिस मुलाजिम को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
