पूर्व विधायक डा. सतवंत मोही गिरफ्तार, भर्ती में अनियमितताओं का मामला
PUNJAB UJALA NEWS
पूर्व विधायक डा. सतवंत मोही गिरफ्तार, भर्ती में अनियमितताओं का मामला
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मेडिकल ऑफिसरों की भर्ती के दौरान गड़बड़ी के आरोप में पटियाला जिले के शुतराना हलके से पूर्व विधायक डाॅ. सतवंत सिंह मोही को गिरफ्तार किया है और पंजाब लोक सेवा आयोग (पीपीएससी) के पूर्व अध्यक्ष और पांच पूर्व सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। डा. मोही ने 2015 में अकाली दल बादल ज्वाईन कर लिया था।
विजिलेंस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। विजिलेंस के प्रवक्ता ने बताया कि एसआईटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। मामले में नामजद आरोपियों में एसके सिन्हा चेयरमैन (निधन हो चुका है), ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) डी.एस. ग्रेवाल (निधन हो चुका है), डॉ. सतवंत सिंह मोही, डीएस माहल, पूर्व मंत्री लाल सिंह की बहू रविंदर कौर और बीजेपी प्रवक्ता अनिल सरीन शामिल हैं।
2013 में बनी थी एसआईटी
बता दें कि पीपीएससी द्वारा 312 मेडिकल ऑफिसरों की भर्ती में हुई अनियमितताओं की जांच के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने 22 नवंबर 2013 को एसआईटी का गठन किया था। दो सदस्यीय एसआईटी में एमएस बाली, संयुक्त आयुक्त, सी.बी.आई (सेवानिवृत्त) और सतर्कता ब्यूरो के तत्कालीन महानिदेशक सुरेश अरोड़ा ने उच्च न्यायालय में रिपोर्ट पेश की है जिससे साबित होता है कि वर्ष 2008-2009 में 312 डॉक्टरों का पूरा चयन अनियमितताओं से भरा हुआ था।
पीपीएससी अध्यक्ष और 5 सदस्यों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसके तहत पूर्व विधायक डॉ. सतवंत सिंह मोही को गिरफ्तार किया गया था
