सरकारी स्कूलों में अब जमीन पर नहीं बैठेंगे स्टूडेंट्स, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जारी किए सख्त निर्देश
Punjab ujala news
सरकारी स्कूलों में अब जमीन पर नहीं बैठेंगे स्टूडेंट्स, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जारी किए सख्त निर्देश
सीएम भगवंत मान ने पंजाब के सरकारी स्कूलों को सख्त निर्देश जारी किए है। निर्देश मे उन्होंने स्कूलों में बच्चों को जमीन पर बैठाने को लेकर सभी शिक्षा अफसरों को एक पत्र जारी किया है। जिसमे उन्होंने कहा है कि 31 मार्च 2024 के बाद कोई भी सरकारी स्कूल का बच्चा जमीन पर नहीं बैठना चाहिए।
स्कूल मे बैंच की कमी होने के कारण बच्चे नीचे जमीन पर बैठने को मजबूर हो जाते है जिसके कारण सीएम मान ने सभी स्कूलों को पत्र जारी किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर किसी स्कूल में बैंच की कमी है तो वह बैंचों की डिमांड 23 दिसंबर बाद 3 बजे तक दफ्तर को भेज सकते है।
