Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • सीएम मान ने पंजाब के स्कूलों को जारी किए सख्त निर्देश, जल्द करना होगा ये काम

सीएम मान ने पंजाब के स्कूलों को जारी किए सख्त निर्देश, जल्द करना होगा ये काम

Punjab ujala news

सीएम मान ने पंजाब के स्कूलों को जारी किए सख्त निर्देश, जल्द करना होगा ये काम

पंजाब के सरकारी स्कूलों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सीएम भगवंत मान ने सरकारी स्कूलों को सख्त निर्देश जारी किए है। उन्होंने स्कूलों में बच्चों को नीचे जमीन पर बैठाने को लेकर सख्त निर्देश जारी किए है।
उन्होंने सभी शिक्षा अफसरों को एक पत्र जारी किया है। जिसमे उन्होंने कहा है कि 31 मार्च 2024 के बाद कोई भी सरकारी स्कूल का बच्चा बिना बैंच के जमीन पर नहीं बैठना चाहिए। बता दे कि बहुत सारे स्कूल ऐसे है यहां बैंच की कमी होती है।
बैंच की कमी होने के कारण बच्चे नीचे जमीन पर बैठने को मजबूर हो जाते है जिसे देखते हुए सीएम मान ने सभी स्कूलों को पत्र जारी किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर किसी स्कूल में बैंच की कमी है तो वह बैंचों की डिमांड 23 दिसंबर बाद 3 बजे तक दफ्तर को भेज सकते है।