पंजाब में बढ़ी ठंड, मौसम विभाग ने 15 जिलों में अलर्ट किया जारी
Punjab ujala news
पंजाब में बढ़ी ठंड, मौसम विभाग ने 15 जिलों में अलर्ट किया जारी
पंजाब में तापमान रोजाना गिर रहा है और इसके साथ ही कोहरे और ठंड का प्रकोप भी लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आने वाले दिनों में पंजाब में तापमान और गिरेगा और घने कोहरे का दौर जारी रहेगा। विभाग ने राज्य में येलो अलर्ट जारी किया है।
कोहरे के बीच पंजाब में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री तक पहुंच गया है। इस बीच मौसम विभाग ने पंजाब के 15 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 19 दिसंबर तक घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं इस कोहरे के कारण कई ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। जिसमे शुक्रवार को दिल्ली, अमृतसर और जम्मू रेल रूट पर चलने वाली ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। लंबी दूरी की ट्रेनें कई घंटों की देरी से चल रही हैं।
15 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारीअगले 3 दिनों के लिए 15 जिलों अमृतसर, तरनतारन, बरनाला, मानसा, संगरूर ,कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना,और पटियाला में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं मौसम विभाग ने वाहन चालकों को सावधानी के साथ ड्राइविंग करने की सलाह दी है। इसके साथ ही आज माझा व दोआबा के कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
