Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • जालंधर में ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में फैली दहशत, मौके पर पहुंची पुलिस

जालंधर में ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में फैली दहशत, मौके पर पहुंची पुलिस

Punjab ujala news

जालंधर में ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में फैली दहशत, मौके पर पहुंची पुलिस

जालंधर(राहुल कश्यप)जालंधर इस समय की बड़ी खबर जालंधर से सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर में गोलियां चली है। गौरतबल है कि पंजाब में आए दिन गोलियां चलना एक आम बात हो गई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब में ताबड़तोड़ गोलियां चली है। बताया जा रहा है कि यह गोलियां बस स्टैंड नजदीक बाइक सवार 3 हमलावरों ने चलाई है। जिसके बाद वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया, इसके साथ ही लोग इधर उधर जान बचाते भागते मिले।
बताया जा रहा है कि फायरिंग फिरौती मांगने के लिए चलाई गई है। गोलियां एक ट्रैवल एजेंट की एम.जी. गाड़ी पर दागी गई जिसमे दो गोलियां एजेंट की गाड़ी के बैक साइड वाले शीशे पर लगी। फिलाहल किसी का कोई जानी नुकसान होने से बचाव हो गया है।
वहीं जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस वहां आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से गोलियों के खोल भी बरामद किए है।