पंजाब तीर्थ यात्रा स्कीम के लिए ट्रेनें देने से इनकार
Punjab ujala news
पंजाब तीर्थ यात्रा स्कीम के लिए ट्रेनें देने से इनकार
पंजाब सरकार की तरफ से शुरू की गई तीर्थ यात्रा स्कीम के लिए इंडियन रेलवे ने ट्रेनें देने से इनकार कर दिया है। जिसके चलते कुछ समय तक सरकार पंजाब के लोगों को गुरुधामों व तीर्थ स्थानों के दर्शनों के लिए नहीं ले जा पाएगी। जानकारी के अनुसार फरवरी तक ट्रेनें न होने की जानकारी रेलवे ने मौखिक तौर पर पंजाब सरकार को दी है। इस बारे अभी लिखित आदेश आना बाकी है।
