Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़, 1 को लगी गोली

पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़, 1 को लगी गोली

पंजाब उजाला न्यूज

पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़, 1 को लगी गोली

जीरकपुर(राहुल कश्यप)इस समय की बड़ी खबर जीरकपुर से सामने आ रही है। खबर है कि जीरकपुर में मुठभेड़ हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जीरकपुर के पीर मुछल्ला में पुलिस और गैंगस्टरों में मुठभेड़ हुई है।
मीडिया के हवाले से मिली जानकारी है कि रिंदा और सोनी खत्री के खास गुरुओं से AGTF की मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में गैंगस्टर को गोली लगी है। इस दौरान एक मुलाजिम भी जख्मी हो गया।
घायल हुए गैंगस्टर का नाम करणजीत सिंह बताया जा रहा है जोकि पंजाब के नवांशहर का रहने वाला बताया जा रहा हैं। करणजीत को 6 गोलियां लगी है। बता दे कि करणजीत सिंह फरवरी से अब तक 6 हत्याओं में वांछित था। पुलिस इन आरोपियों पर 3 से 4 दिन से नजर रख रही थी।