Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • CM of Rajasthan: भजनलाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए मुख्यमंत्री, बैठक में लगी मुहर

CM of Rajasthan: भजनलाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए मुख्यमंत्री, बैठक में लगी मुहर

पंजाब उजाला न्यूज

CM of Rajasthan: भजनलाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए मुख्यमंत्री, बैठक में लगी मुहर

राजस्थान(राहुल कश्यप) राजस्थान के नए मुख्यमंत्री का ऐलान हो गया है। भजनलाल शर्मा राजस्थान के नए मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा विधायक दल की बैठक में भजनलाल शर्मा के नाम पर मुहर लगी।
भजनलाल शर्मा सांगानेर से विधायक हैं और राजस्थान में भाजपा के महामंत्री हैं। बता दें कि राजस्थान में सीएम के नाम को लेकर काफी दिनों से चर्चा चल रही थी। राजस्थान में भाजपा ने प्रचंड जीत दर्ज की है।
प्रदेश कार्यालय में हुई विधायक दल की बैठक में भाजपा हाईकमान द्वारा तय किए गए नाम का ऐलान किया गया और उस नाम पर सभी की सहमति बन गई। सूत्रों के मुताबिक नए मुख्यमंत्री के नाम का प्रस्ताव वसुंधरा राजे ने ही रखा।
बैठक से पहले राजनाथ सिंह ने भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। जानकारी के मुताबिक राजनाथ सिंह ने वसुंधरा राजे को बैठक से पहले ही नए मुख्यमंत्री का नाम प्रस्तावित करने के लिए मना लिया था।