Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • विवादों में 107 करोड़ रुपए की तिरपाल, CM भगवंत मान ने दिए जांच के आदेश।

विवादों में 107 करोड़ रुपए की तिरपाल, CM भगवंत मान ने दिए जांच के आदेश।

Punjab ujala news

विवादों में 107 करोड़ रुपए की तिरपाल, CM भगवंत मान ने दिए जांच के आदेश

मुख्यमंत्री भगवंत मान को 107 करोड़ रुपए के तिरपाल की खरीद में शिकायत मिली है। जिसके बाद इसके टेंडर को रोक दिया गया है। दरअसल सीएम भगंवत मान के पास शिकायत पहुंची है कि तिरपाल महंगे रेट पर खरीदे जा रहे हैं। उन्हेंने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार को शिकायत मिली है कि मार्किट कमेटी की तरफ से खरीदे जा रहे तिरपाल काफी महंगे दामों में लिए गए हैं। यह करीब दोगुने दामों में खरीदे गए हैं। इससे पंजाब सरकार के वित्तीय खजाने को लूटा जा रहा है
जैसे ही इसकी जानकारी सीएम भगवंत मान को हुई तो उन्होंने तुरंत जांच के आदेश दिए। उन्होंने पूछा कि अचानक कैसे तिरपाल के रेट एकदम से इतने बढ़ गए। अगर तिरपाल की खरीद फरोख्त में गड़बड़ी पाई गई तो कई अधिकारियों के ऊपर कार्रवाई हो सकती है
दरअसल यह तिरपाल फसलों की देखभाल के खरीदी जा रही है और इसकी जिम्मेदारी पंजाब की मार्किट कमेटी की होती है। खासकर, बरसात में फसल को भीगने से बचाने के लिए तिरपाल उपलब्ध कराई जाती है। इसी के लिए यह तिरपाल खरीदी जा रही थी, जिसकी शिकायत के बाद इसमें गड़बड़ी का शक जताया जा रहा है।