जालंधर के न्यू अग्रवाल अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा, मरीज की मौत के बाद डाक्टर बोला- पैसे ले लो, मुंह बंद रखो,
पंजाब उजाला न्यूज
जालंधर के न्यू अग्रवाल अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा, मरीज की मौत के बाद डाक्टर बोला- पैसे ले लो, मुंह बंद रखो,
जालंधर (राहुल कश्यप)1 जालंधर के न्यू अग्रवाल अस्पताल से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि न्यू अग्रवाल अस्पताल में एक महिला की मौत के बाद उसके परिजनों द्वारा जमकर हंगामा किया जा रहा है। इस अस्पताल में आए दिन हंगामा होता रहता है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर के न्यू अग्रवाल अस्पताल में उस समय हंगामा शुरू हो गया जब एक महिला की ईलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद महिला के परिजनों ने अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाए है। परिवार वालों को आरोप है कि अस्पताल के डाक्टर ने कहा कि मरीज को लेकर जाऔ, पैसा भी ले लो।
बताया जा रहा है कि जब परिजनों द्वारा महिला को अस्पताल लाया गया था तब महिला की हालत इतनी खराब नहीं थी। बताया जा रहा है कि वह खुद चलकर अस्पताल आई थी लेकिन कुछ देर बाद ही ईलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। इसके बाद कपूरथला रोड पर मरीज के परिवार वालों ने नारेबाजी करते हुए धरना दिया।
परिवार वालों का आरोप है कि न्यू अग्रवाल अस्पताल के डाक्टर मनीष अग्रवाल की लापरवाही उनके मरीज की मौत हुई है। परिवार वालों ने कहा कि तलवाड़ा से जब मरीज को लेकर आए थे, तो सब ठीक था। लेकिन कुछ देर बाद अस्पताल के डाक्टर ने कहा कि इन्हें ले जाओ, पैसे भी ले लो, लेकिन मुंह बंद रखना।
यही नहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने डाक्टर के पक्ष में काम किया। जिससे मरीज के परिवार वालों को दबका मारकर कहा कि डाक्टर से समझौता कर लो। लेकिन परिवार वालों ने कोई समझौता न करते हुए न्याय की मांग की है। वहीं, इस संबंध में जब अस्पताल के डाक्टर मनीष अग्रवाल से पक्ष जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने अपना मोबाइल नहीं उठाया।
