Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • Sukhpal Singh Khaira Arrest: कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी को लेकर बड़ा खुलासा, इस मामले में हुए गिरफ्तार

Sukhpal Singh Khaira Arrest: कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी को लेकर बड़ा खुलासा, इस मामले में हुए गिरफ्तार

Sukhpal Singh Khaira Arrest: कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी को लेकर बड़ा खुलासा, इस मामले में हुए गिरफ्तार

पंजाब उजाला न्यूज, चंडीगढ़ Sukhpal Singh Khaira Arrest: कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को आज सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दे कि पुलिस ने सुबह 5 बजे सुखपाल खैरा के चंडीगढ़ स्थित आवास पर छापा मारा। जिसके बाद जलालाबाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। SIT ने गिरफ्तारी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। सूत्रों से मिली जानकारी को मुताबिक खैरा को ड्रग्स के मामले में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि सुखपाल सिंह खैरा इंटरनेशनल ड्रग रैकेट के तस्करों को संरक्षण देता रहा है। उन्हें 2015 एनडीपीएस मामले में गिरफ्तार किया गया है
सुखपाल खैरा पर आरोप है कि उन्होंने 2014 से लेकर 2020 तक 6.5 करोड़ की संपत्ति बनाई लेकिन उनके खर्च इंकम से बहुत ज्यादा पाए गए। मनी लॉड्रिंग के तहत इंवेस्टिगेशन एजेंसी द्वारा फाजिल्का ड्रग रैकेट केस में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है।