PUNJAB UJALA NEWSवार्ड 41 के मोहल्ला साई कॉलोनी में गणेश उत्सव की धूम,पूजा-अर्चना के साथ लगे जयकारे
PUNJAB UJALA NEWS
वार्ड 41 के मोहल्ला साई कॉलोनी में गणेश उत्सव की धूम,पूजा-अर्चना के साथ लगे जयकारे
हिन्दू धर्म मे गणेश जी को माना जाता है प्रथम पूज्य:-समाज सेवी परवीन गोरिया
जालन्धर/विघ्नहर्ता कहें जाने वाले गणेश का जन्मोत्सव देश भर में मनाया जा रहा है।मंगलवार को भी कई स्थानों पर भगवान गणेश जी की प्रतिमाएं स्थापित करके पूजा-अर्चना शुरू की गई। इस दौरान पंडालों में गणपति बप्पा मोरया के जयकारों की गूंज रही जालन्धर वेस्ट में पड़ते वार्ड नंबर 41 में आते मोहल्ला साई कालोनी में भक्तों ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और जिसमे समाज सेवी परवीन गोरिया पत्नी आप नेता सुभाष गोरिया उनके साथ अवनिता भगत,आशा डोगरा भी कार्यक्रम में शामिल हुए।जिनको समाज सेवी जीवन प्रभा और उनकी टीम द्वारा सन्मानित किया गया।इस अवसर पर बाल कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गई झांकियों ने सबका मन मोह लिया।इस मौके पर समाज सेवी परवीन गोरिया ने कहा कि हिंदू धर्म में गणेश को प्रथम पूज्य माना जाता है इसलिए किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले उन्हीं की पूजा की जाती है।उन्होंने कहा कि हमे आधुनिक युग में बच्चों को शिक्षा के साथ साथ संस्कारों का होना भी बहुत जरूरी है।

