Punjab ujala News: भूस्खलन के कारण होशियारपुर-चिंतपूर्णी मार्ग बंद, सड़क पर लगा लंबा जाम
Punjab ujala News: भूस्खलन के कारण होशियारपुर-चिंतपूर्णी मार्ग बंद, सड़क पर लगा लंबा जाम
Punjab ujala News: लगातार हो रही बारिश के बीच अब बड़ी खबर सामने आ रही है खबर है कि होशियारपुर चिंतपूर्णी मार्ग पर गगरेट के पास स्थित एक प्रसिद्ध रेस्तरां से कुछ किलोमीटर दूर भूस्खलन के कारण एक पेड़ सड़क के बीच में गिर गया। इसके चलते होशियारपुर-चिंतपूर्णी राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है।
इसके साथ ही सड़क के दोनों और लंबा जाम लग गया है। हालांकि इस बीच लोगों द्वारा स्वयं अपने स्तर पर सड़क की सफाई का प्रयास शुरू कर दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पहाड़ी खिसकने से एक बड़ा पेड़ सड़क के बीचो-बीच गिर गया, जिसके कारण यह मुख्य मार्ग बंद हो गया।
आज मंगलवार होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता चिंतपूर्णी के दरबार में माथा टेकने जाते हैं। श्रद्धालुओं की भारी संख्या के कारण सड़क के दोनों ओर भीषण जाम लग गया है। गौरतलब है कि हिमाचल में लगातार हो रही बारिश के कारण हिमाचल के कई हिस्सों में भयानक हालात पैदा हो गए थे। हिमाचल में भी काफी ज्यादा नुकसान हुआ है।
