Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • जालंधर में शिव सेना के कथिक नेता की शतर शाया में चल रहा था स्पा सेंटर,पुलिस की रेड

जालंधर में शिव सेना के कथिक नेता की शतर शाया में चल रहा था स्पा सेंटर,पुलिस की रेड

जालंधर में शिव सेना के कथिक नेता की शतर शाया में चल रहा था स्पा सेंटर,पुलिस की रेड


Punjab ujala News: (राहुल कश्यप)जालंधर बड़ी खबर है। पुलिस ने शनिवार देर शाम शहर में अवैध रूप से चल रहा हुक्का बार पकड़ा है, वहीं PIMS अस्पताल के पास एक स्पा सेंटर में भी छापेमारी की है। स्पा सैंटर से लड़के और लड़कियों को हिरासत में लिया गया है। कहा जा रहा है कि ये स्पा सैंटर तथाकथित एक शिवसेना नेता की देखरेख में चल रहा था।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR
पुलिस ने शहर में स्थित यू एंड मी हुक्का बार में दबिश देकर वहां पर अवैध रूप से पिलाए जा रहे हुक्के पकड़े हैं। पता चला है कि पुलिस ने हुक्का बार में कार्रवाई करते हुए यू एंड मी हुक्का बार के स्टाफ और मालिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यू एंड मी हुक्का पिलाने का लाइसेंस नहीं था इसलिए शिकायत मिलने पर कार्रवाई की गई है।
यू एंड मी में छापामारी से पहले पुलिस डिवीजन नंबर 7 की टीम ने PIMS के पास एक स्पा सेंटर में पहुंची थी। वहीं पर पुलिस ने दबिश देकर सारा स्पा सेंटर 5 लड़कियों और 1 लड़के को राउंडअप किया है। थाना प्रभारी परमिंदर सिंह ने बताया की उन्हें शिकायत मिली थी कि इस स्पा सेंटर में गलत काम चल रहा है, जिसके चलते आज रेड की गई।