Jalandhar में सरेआम लूट!
Punjab ujala news : देहाती इलाके में लुटेरे और चोरों का बोल-बाला है। इसकी ताजा मिसाल वीरवार देर शाम करीब 6.30 बजे गांव लिदड़ा पुल नीचे से हथियारबंद बदमाशों ने हवाई फायर कर टैक्सी चालक से उसकी इटोस गाड़ी लूट कर फरार हो गए। इटोस गाड़ी के मालिकों ने जी.पी.एस. सिस्टम की मदद से खुद गाड़ी की तलाशी शुरू की और महज 2 घंटे के भीतर रात करीब 8.30 बजे अपनी गाड़ी सुरक्षित बरामद कर लिया।
जानकारी देते पीड़ित टैक्सी चालक दलजीत सिंह पुत्र हरनेक सिंह निवासी गांव लिद्दड़ां ने बताया कि वह शाम को गाड़ी लेकर वापस आया था और लिद्दड़ां फ्लाईओवर के नीचे गोलगप्पे खाने के लिए रुका ही था कि इतने में ही एक युवक वहां पहुंचा और उसने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायर कर दिया। उक्त युवक ने पिस्तौल दिखाकर उसकी इटोस गाड़ी छीन कर फरार हो गया। इस लूट की वारदात को अंजाम देने में 3 लोग शामिल थे। पीड़ित ने बताया कि लुटेरे कुछ किलोमीटर के बाद उसका फोन रास्ते में ही फैंक गए ताकि उनकी लोकेशन ट्रेस न हो पाए।
गाड़ी के मालिक वरिंदर अंगुराल निवासी बस्ती दानिशमंदा को जब गाड़ी लूटे जाने की सूचना मिली तो उन्होंने जी.पी.एस. के माध्यम से गाड़ी की लोकेशन ट्रेस की। अंगुराल ने बताया कि कार में अपडेट जी.पी.एस. लगा हुआ था और टोल प्लाजा से कुछ दूरी पहले गाड़ी की 20 किलोमीटर की स्पीड से कम हुई तो उन्होंने जी.पी.एस. के माध्यम से इंजन को बंद कर देने से गाड़ी खड़ी हो गई।
घटना की सूचना तुरंत थाना मकसूदां की पुलिस को दी गई तथा मौके पर ए.एस.आई. सतनाम सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। ए.एस.आई. सतनाम सिंह पुलिस पार्टी सहित ढिलवां टोल प्लाजा से कुछ दूरी पहले ही खड़ी गाड़ी को थाना मकसूदां में ले आए और और फायरिंग करने वाले लुटेरों की तलाश में जांच शुरू कर दी। पुलिस को लुटेरों द्वारा लिद्दड़ां पुल के नीचे से खोल भी बरामद हुआ है। पुलिस लूट वाली स्थान पर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की जांच करेगी।
