अफीम लेकर पहुंचा युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे
Punjab ujala news : जिला फाजिल्का पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के तहत थाना खुईयां सरवर पुलिस ने 1 किलो 400 ग्राम अफीम सहित राजस्थान के एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, कल 23 नवंबर को दोपहर करीब 12:45 बजे थाना खुईयां सरवर के एसआई/एसएचओ परगट सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ गांव गुमजाल में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने एक बिना दाढ़ी-मूंछ वाले युवक को काबू किया, जिसके दाएं कंधे पर एक बैग लटका रखा था।
जब पुलिस पार्टी ने उक्त युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 1 किलो 400 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी की पहचान हाजी मोहम्मद पुत्र जावरी खान, निवासी गांव बाला, थाना बिलाड़ा, जिला जोधपुर (राजस्थान) के रूप में हुई है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग और जांच किट का इस्तेमाल किया। थाना खुईयां सरवर में आरोपी हाजी मोहम्मद के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 18/61/85 के तहत मुकदमा नंबर 254 दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच एसआई/एसएचओ परगट सिंह द्वारा की जा रही है।
