Search for:
  • Home/
  • Punjab/
  • सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए राहत भरी खबर

सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए राहत भरी खबर

Punjab ujala news : सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए राहत भरी खबर है। शुक्रवार को दोनों कीमती धातुओं के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,27,500 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,18,580 रुपए दर्ज किया गया है।

वहीं, चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है। एसोसिएशन के मुताबिक चांदी का भाव 1,56,300 रुपए प्रति किलो दर्ज किया गया है। सोने और चांदी के दामों में आई इस गिरावट से खरीदारी की योजना बना रहे लोगों को कुछ राहत मिल सकती है।