Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • AAP वर्कर और बेटे पर तेजधार हथियारों से हमला

AAP वर्कर और बेटे पर तेजधार हथियारों से हमला

Punjab ujala news : शहर के राम नगर इलाके में तेजधार हथियारों से लैस युवकों द्वारा एक परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है। इस घटना में आम आदमी पार्टी (AAP) के एक वर्कर और उसके बेटे को निशाना बनाया गया।

15 से 20 युवकों ने तेजधार हथियारों से किया हमला

हमले में पिता के सिर और हाथों पर चोटें आई हैं, जबकि बेटे को भी घायल होने के बाद इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावरों ने न केवल उन पर दातर से हमला किया, बल्कि घर के बाहर खड़ी गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए, उक्त सारी घटना वहां लगे कैमरों में कैद हो गई। पीड़ित ने बताया कि वह घर पर मौजूद थे, तभी बाहर शोर-शराबे की आवाज सुनाई दी। जब वह बाहर निकले तो वहां कुछ युवक मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान 15 से 20 युवकों ने तेजधार हथियारों के साथ उन पर हमला कर दिया। हमले के दौरान उनके बेटे को भी निशाना बनाया गया। परिवार के मुताबिक, जब उनकी बेटी बीच-बचाव करने पहुंची तो उसके साथ भी गलत व्यवहार करने का आरोप है।

पीड़ित ने इस मामले में विनय, गिन्नी, दीपू, जोत, बल्लू, गांधी और जग्गी सहित अन्य युवकों पर हमला करने के आरोप लगाए हैं। इसके अलावा, कुछ लोगों पर अवैध हथियार रखने और अन्य गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। पीड़ित के अनुसार, उन्होंने घटना की जानकारी मेयर विनीत धीर को भी दे दी है। परिवार का आरोप है कि हमले में शामिल कुछ युवकों के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं। घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार ने पुलिस और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करवाने, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।